Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किराना की दुकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

किराना की दुकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। चोरों ने एक किराना की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मोहल्ला कटरामालियान निवासी राजकुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि घर में ही उसकी आरके किराना एंड डिस्पोजल स्टोर के नाम से दुकान है। उसका परिवार ढकिया गुलाबो स्थित दूसरे मकान में रहता है। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसी दौरान चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा गल्ला चोरी कर लिया। गल्ले में हजारों रुपये की नकदी थी। चोर वहां से किराना का सामान भी ले गए। इसके अलावा दुकान में रखीं बैंक की तीन एफडी, पोस्ट ऑफिस की एक आरडी, गैस की किताब, राशन कार्ड व अन्य जरुरी दस्तावेज भी गायब हो गए। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाला शख्श मोहल्ले का ही हो सकता है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संत को आत्महत्या के लिए उकसाने में हरियाणा के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज
Next: नाबालिगों के वाहन चलाने पर 45 चालान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.