Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल विवि में तीन दिवसीय वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ 23 से
  • हरिद्वार

गुरुकुल विवि में तीन दिवसीय वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ 23 से

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 दिसंबर से गुरुकुल कांगड़ी विवि में तीन दिवसीय वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस अकादमिक आयोजन में देश-विदेश के विद्वान प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रभात ने बताया कि 23 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानन्द के बलिदान दिवस पर वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ का शुभारंभ होगा। संयोजक प्रो. प्रभात कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में पहली बार वैश्विक स्तर पर वेद विज्ञान और संस्कृति को केंद्र में रखकार वृहद आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वैदिक विद्वान, वैज्ञानिक, शोध अध्येता प्रतिभाग करेंगे और भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर अकादमिक विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में इस वैश्विक महाकुंभ आयोजन किया जाएगा। जिसमें आर्य जगत के विद्वान और आर्य संन्यासी भी सम्मलित होंगे। उन्होंने बताया कि त्रिदिवसीय इस आयोजन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, योगगुरु स्वामी रामदेव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ में देश की नई शिक्षा नीति और वैदिक शिक्षा दर्शन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम और अकादमिक कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरों में गंदा पानी आने से नाराज लोगों का प्रदर्शन
Next: हादसे में मौत में मामले में आरोपी टैंकर चालक पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.