Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पॉड टैक्सी और गंगा कॉरिडोर का नक्शा जारी करे प्रशासन
  • हरिद्वार

पॉड टैक्सी और गंगा कॉरिडोर का नक्शा जारी करे प्रशासन

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से पॉड टैक्सी और गंगा कॉरिडोर का नक्शा जारी करने की मांग की है। साथ ही पॉड टैक्सी के रूट का निर्माण गंगा के किनारे बनाने की मांग की। मंगलवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन सैनी धर्मशाला में हुआ। व्यापारियों ने कहा कि हम सरकार की पॉड टैक्सी और गंगा कॉरिडोर योजनाओं का स्वागत करते हैं, साथ ही दोनों योजनाओं को जल्द शुरू करने की मांग की। व्यापारियों ने पॉड टैक्सी और गंगा कॉरिडोर योजनाओं का पूरा नक्शा जारी करने की मांग प्रशासन से की। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पॉड टैक्सी और गंगा कॉरिडोर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा है। लेकिन प्रशासन को यह भी ध्यान रखना चाहिए की दोनों योजनाओं से किसी व्यापारी के हित प्रभावित न हो। सीएम धामी ने पॉड टैक्सी को लेकर कमेटी बनाई थी। सरकार व्यापारी की बात सुनना चाहती है। लेकिन पॉड टैक्सी से संबंधित अधिकारी मनमानी करना चाहते हैं। अधिकारियों की मनमानी व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापारियों की मांग है कि पॉड टैक्सी का रूट गंगा किनारे होना चाहिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रिय, जिलाध्यक्ष विनीत धीमान, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविंद्र सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, विजय धीमान, संजीव कुमार, विपिन राणा आदि उपस्थित रहे।

लखन सिंह को अध्यक्ष बनाया
बैठक के दौरान तहसील रोड व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस दौरान लखन सिंह को अध्यक्ष, रामपाल सैनी को महामंत्री, अनिल प्रजापति को कोषाध्यक्ष, जुगल किशोर अरोरा को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार दुबे को प्रवक्ता, इकराम सलमानी, फरहान और सतीश कुमार सचिव और भारत तनेजा को जिला महामंत्री, विशाल माथुर और संजय सिंहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएनबी की शाखा में चोरी का प्रयास
Next: गन्ने से पीट-पीट कर की गई अधेड़ की हत्या, आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.