Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया
  • राष्ट्रीय

अब स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया

RNS INDIA NEWS 22/11/2020
rns featured image new

रेलवे ने यात्रियों को ठंड से बचाने उठाया बड़ा कदम

नईदिल्ली (आरएनएस)। रेलवे ने ठंड के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए कड़ा कदम उठाया। अब राजधानी के स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों को डिस्पोजेबल चादर, तकिया, कंबल मिलेंगे। वहीं, इससे कोरोना संक्रमण से बचाव में भी मिलेगी मदद मिलेगी। इसके लिए स्टेशनों पर डिस्पोजेबल लिनन कियोस्क भी लगाए जाएंगे।
इन कियोस्क पर मामूली कीमत चुकाकर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से डिस्पोजेबल चादर, तकिया, कंबल ले सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, इन कियोस्क पर एक चादर, एक मास्क और सैनिटाइजर का पाउच मात्र करीब 50 रुपये का मिलेगा। वहीं, अगर आप कंबल भी लेना चाहते हैं तो आपको एक कंबल, एक चादर, एक मास्क और सैनिटाइजर के पाउच के करीब 200 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा तकिया के साथ, कंबल, चादर, मास्क व सैनिटाइजर का पाउच 250 रुपये में मिलेगा।
कियोस्क से लिए गए सभी सामान को एक बार इस्तेमाल कर फेंका जा सकता है, जिससे दूसरों को संक्रमण होने की संभावना कम होती है। वहीं, लोगों के सामान का वजन भी कम होगा। पिछले आठ माह से ट्रेन में चादर, तकिया आदि सामान नहीं दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था।
सबसे पहले नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली बड़े स्टेशनों जहां से अधिक संख्या में यात्रियों की आवाजाही है वहां पर डिस्पोजेबल लिनन कियोस्क लगाए जाने की योजना है। फिर बाकी अन्य स्टेशन जैसे हजरत निजामुद्दीन और सराय रोहिल्ला आदि स्टेशनों पर इन्हें लगाया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इससे स्वास्थ्य संबंधी सुविधा के साथ रेलवे बेहतर माहौल दे सकेगी। कोरोना महामारी के बीच सीमित संख्या में रेलगाडिय़ों का परिचालन हो रहा है। हाल ही में रेलवे ने बड़ी संख्या में त्यौहार विशेष ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे यात्रियों को लगातार कम से कम सामान के साथ सफर करने की सलाह दे रहा है। अब चूंकि ठंड आ गई है। वहीं, कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए डिस्पोजेबल चादर आदि बिछाने व ओढऩे का सामान उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। वहीं, ट्रेन को बाहर व अंदर से नियमित सैनिटाइज किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसी वरदान से कम नहीं है चकोतरा, आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ गठिया रोग में है फायदेमंद
Next: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता नहीं चली मौत की वजह

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.