Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की जमानत पर 28 नवंबर को होगा फैसला
  • देहरादून

बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की जमानत पर 28 नवंबर को होगा फैसला

RNS INDIA NEWS 26/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार व उनके साथियों की जमानत रद्द होगी या नहीं इस पर कोर्ट 28 नवंबर को फैसला सुनाएगी। इस मामले में शनिवार को बचाव पक्ष ने अपने तर्क पेश किए हैं। पुलिस का कहना है कि बॉबी पंवार ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है। जबकि, बचाव ने कई तर्क रखकर बताया कि बॉबी पंवार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे जमानत की शर्तों का उल्लंघन हो।
बॉबी पंवार के नेतृत्व में नौ फरवरी को युवाओं ने गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद बॉबी पंवार और उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक्त न्यायालय ने बॉबी पंवार को इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह किसी उग्र आंदोलन में भाग नहीं लेंगे। लेकिन, पुलिस ने बागेश्वर, त्यूणी और देहरादून के कुछ आंदोलनों में भाग लेने को आधार बनाया और उनकी जमानत रद्द करने की मांग की।
इस पर कोर्ट ने गत दो नवंबर को सुनवाई की थी। कोर्ट से बचाव पक्ष ने वक्त मांगा था। इस मामले में अब शनिवार को दोनों पक्षों के बीच बहस की। बचाव की ओर से अधिवक्ता शिवा वर्मा ने कोर्ट को बताया कि पुलिस बॉबी पंवार की फेसबुक पोस्ट को आधार बना रही है। जबकि, उसमें ऐसा कुछ नहीं है कि आंदोलन उग्र हो रहा हो।
दूसरी फोटो मीडिया से बातचीत की है। इसमें भी शर्त का उल्लंघन नहीं हो रहा है। उन्होंने शाहीन बाग के विषय में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को भी नजीर के तौर पर पेश किया, जिसमें शांतिपूर्ण आंदोलन को अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर बताया गया था। इन नजीरों और दलीलों को सुनने के बाद फैसले के लिए कोर्ट ने 28 नवंबर की तिथि मुकर्रर की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुग्ध संघ चुनाव में प्रत्याशी तय करने हेतु तीन नामों का पैनल होगा तैयार, बनाई गई रणनीति
Next: एबीवीपी ने फूंका पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.