Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दुग्ध संघ चुनाव में प्रत्याशी तय करने हेतु तीन नामों का पैनल होगा तैयार, बनाई गई रणनीति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दुग्ध संघ चुनाव में प्रत्याशी तय करने हेतु तीन नामों का पैनल होगा तैयार, बनाई गई रणनीति

RNS INDIA NEWS 26/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दुग्ध संघों के चुनाव के लिए प्रदेश पर्यवेक्षक बनाए गए भाजपा का पूर्व मंत्री व विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि 11 में से नौ संघों के चुनाव की रणनीति बना ली गई है। इन चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए तीन नामों का पैनल तैयार होगा।
इसके लिए जल्द पर्यवेक्षक जिलों का दौरा करेंगे और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर पैनल तैयार करेंगे। भाजपा ने सरकारी योजनाओं से दुग्ध काश्तकारों को मिलने वाले लाभ के आधार पर दुग्ध संघों के चुनाव जीतने का दावा किया है। पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दुग्ध संघों के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक बिशन सिंह चुफाल ने तैयारी के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक ली है।

सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी अनुदान
बैठक के बाद चुफाल ने कहा कि प्राथमिक समिति के सदस्य और उनके अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो गए हैं। आगे कुल 11 दुग्ध संघों में से नौ संघों के अध्यक्ष के चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी पर बैठक में मंथन हुआ। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिलों में जाकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी और प्रत्याशियों के नामों पर विचार होगा। तीन नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा।
कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार की दुग्ध प्रोत्साहन योजना का बड़ा लाभ हमारे काश्तकारों को मिला है। पहाड़ में पशुधन रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन है। आज भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दुग्ध व्यवसाय जीवनयापन की कड़ी है। हमारी सरकार महिला डेयरी के लिए 70 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी अनुदान दे रही है। कहा, सरकार की पालतू जानवरों के चारे को लेकर 75 फीसदी की छूट और जानवरों की खरीद के लिए 50 हजार रुपये की मदद काश्तकारों के जीवन ने बड़ा बदलाव ला रही है। छोटे किसानों और पशुपालकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ऐसी ही योजनाएं दुग्ध संघ ने पार्टी प्रतिनिधित्व बढ़ाने में साबित होने वाली हैं। बैठक में अन्य पर्यवेक्षक उमेश त्रिपाठी व राम मेहरोत्रा समेत संबंधित जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाली में मिला पांच माह के भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस
Next: बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की जमानत पर 28 नवंबर को होगा फैसला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.