Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लुधियाना में कपड़ा कारोबारी किडनैप, बदमाशों ने फिरौती मांगी- कारोबारी को जांघ पर गोली मारकर फेंका
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

लुधियाना में कपड़ा कारोबारी किडनैप, बदमाशों ने फिरौती मांगी- कारोबारी को जांघ पर गोली मारकर फेंका

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
rns featured image new

लुधियाना (आरएनएस)। लुधियाना में देर रात कपड़ा कारोबारी को बदमाशों ने फैक्ट्री के बाहर से किडनैप कर लिया। इसके बाद परिवार से बदमाशों ने फिरौती मांगी। परिवार ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। बदमाशों को जब पता चला कि पुलिस ने उन्हें पकडऩे के लिए ट्रैप लगाया तो उन्होंने कारोबारी को गोली मारकर विश्वकर्मा चौक के पास फेंक कर फरार हो गए। कारोबारी की कार भी बदमाश ले गए। कारोबारी का नाम संभव जैन बताया जा रहा था है। गनीमत रही कि गोली उसकी जांघ पर लगी। घायल कारोबारी को ष्ठरूष्ट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
कारोबारी की फैक्ट्री नूरवाला रोड पर है। बहादुरके रोड की तरफ जाते समय बदमाशों ने कारोबारी की जांघ पर गोली मार दी। कारोबारी तरूण जैन बावा ने बताया कि बदमाशों ने संभव जैन की जांघ पर गोली मारने के बाद उससे उसकी पत्नी सौम्या जैन को फोन करवा उससे कहलवाया कि घर पर इनकम टैक्स की रेड पडऩे वाली है, जितना घर में गोल्ड और पैसा पड़ा है उसे एक थैले में डालकर जालंधर बाईपास आ जाए। कुछ देर बाद फिर बदमाशों ने संभव से काल करवा पत्नी को फव्वारा वाला चौक पर एक युवक भेज उसे पैसों और गहनों का थैला देने को कहा। बावा ने कहा कि घबराई हुई सौम्या जैन ने उन्हें सारी बात बताई तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। वह सौम्या को अपनी कार में बैठाकर फव्वारा वाला चौक लेकर पहुंचे तो फिर से उसे संभव जैन का फोन आया और उससे कहलवाया गया कि जो व्यक्ति कार में साथ आया है उसे वापिस भेज कर वह अकेली ही आए। इससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों ने रेकी कर वारदात की है। एसीपी सुमित सूद ने बताया कि कारोबारी संभव जैन की हालत ठीक है। किडनैपरों को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। करीब 5 से 7 टीमें बनी हैं, जो अलग-अलग इलाकों और सडक़ों पर सेफ सिटी कैमरे खंगाल रही हैं। कारोबारी को किन-किन जगहों पर बदमाश लेकर गए उन सभी जगहों के कैमरे चेक किए जा रहे हैं। डीएमसी हॉस्पिटल में आप विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी भी हाल जानने पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
Next: सीओ के बेटे ने की मां की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.