Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में छठ की तैयारी: 1000 से ज्यादा घाट तैयार
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में छठ की तैयारी: 1000 से ज्यादा घाट तैयार

RNS INDIA NEWS 16/11/2023
rns featured image new

  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ की तैयारी सरकार की ओर से लगभग पूरी हो चुकी है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां एक हजार से ज्यादा घाट तैयार किए गए हैं। वहीं उन्होंने कालिंदी कुंज में यमुना नदी का दौरा किया और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बने घाटों पर ड्रोन की मदद से तैयारियों का जायजा लिया गया।
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार छठ पूजा के महा आयोजन की तैयारी में जोर-जोर से जुटी हुई है। दिल्ली में 1000 से ज्यादा छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए हैं। जिससे कि छठ व्रती अपने घर के आसपास ही किसी घाट पर अर्घ्य दे सकें।
वहीं सोमनाथ भारती ने कहा कि मैंने आज कालिंदी कुंज बैराज के पास दिल्ली जल बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे यमुना नदी में डिफोमिंग के काम का जायजा लिया। बैराज के एक तरफ जहां कोई फोम नहीं है वहीं दूसरे तरफ यमुना नदी का पानी ऊंचाई से गिरने के कारण थोड़ा फोम बन जाता है।
भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह भी बता दूं कि कालिंदी कुंज बैराज का कंट्रोल भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार के पास है। वह शायद जानबूझकर बैराज के वही गेट खोलते हैं जो दिल्ली की तरफ हैं।
छठ पूजा की तैयारियों के बीच यमुना नदी में जहरीले झागों को हटाने के लिए केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब है। यमुना नदी में जहरीले झाग देखे गए हैं।

जानिए क्यों बनते हैं पानी में झाग
– कालिंदी कुंज में ज्यादा झाग इसलिए बनता है, क्योंकि इस हिस्से में नदी पूरी तरह प्रदूषित रहती है और पानी ओखला बैराज से ऊंचाई से छोड़ा जाता है।
– आक्सीजनेशन की प्रक्रिया सर्दी शुरू होने के साथ कम हो जाती है।
– छठ व्रतियों को लिए ज्यादा पानी छोड़ा जाता है, जिसमें ज्यादा फॉस्फेट होता है।
– कार्बनिक अणुओं के सड़ने से झाग बनता है।
– पेड़-पौधों के अलावा घरों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले सीवेज से भी यह बनता है।
– इससे पानी का सतही तनाव कम हो जाता है।
– बुलबुला पानी की सतह पर तैरता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय पेंशनर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी
Next: कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल के भजनों ने किया मंत्रमुग्ध

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.