Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लकड़ी के मकान में लगी आग, ढाबा और दुकान जलकर राख
  • देहरादून

लकड़ी के मकान में लगी आग, ढाबा और दुकान जलकर राख

RNS INDIA NEWS 13/11/2023
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  त्यूणी-मोरी मोटर मार्ग पर गेट बाजार स्थित एक लकड़ी के मकान में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। जिससे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान में दो महिलाओं की दुकान थी, जिनमें रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। करीब दो लाख रुपये के सामान का नुकसान होना आंका गया है। मौके पर पहुंची त्यूणी थाना पुलिस, दमकल विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे त्यूणी बाजार में बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार को दीपावली होने के चलते बाजार के व्यापारी शाम को जल्द अपने घरों को चल दिए। गेट बाजार त्यूणी में बनवारी लाल, निवासी मन्योटि के कच्चे मकान में संगीता पत्नी सचिन की कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान और चंद्रा पत्नी ब्रह्मपाल का खाने का ढाबा था। शाम करीब सात बजे अचानक मकान में आग लग गई और मकान धू-धूकर जलने लगा। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिससे आग ने और विकराल रूप घारण कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग, थाना त्यूणी पुलिस व राजस्व विभाग की टीम करीब साढ़े सात बजे मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। ढाबे के अंदर चार गैस सिलेंडर रखे थे। जिनमें भी आग लग गयी। किसी तरह दमकल विभाग की टीम ने सिलेंडरों को दुकान से बाहर निकालकर फटने से बचा लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी ने पड़ोस में रहने वाले भागमल शर्मा के मकान की छत में लगी पानी की टंकी व पाइप लाइन तोड़कर करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकान और ढाबा पूरी तरह से जलने के कारण उनमें रखा सामान राख हो गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी अथवा दुकान में जलाए गए दीये से मकान में आग लगी हो। मौके पर प्रभारी तहसीलदार जीडी जोशी, राजस्व उप निरीक्षक नाग चन्द, थाना पुलिस के एसआई मुकेश चौधरी, कांस्टेबल अरुण रावत, मंजीत, कमलेश, मनीष, सुभाष, जेई ऊर्जा निगम राज किशोर, सुरेन्द्र जोशी, जगत सिंह, भागमल, गुमान सिंह आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिलक्यारा में हुए भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
Next: दीपावली की खुशियां दो परिवारों के लिए मातम में तब्दील

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.