Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लोकसभा चुनाव 2024 हेतु भाजपा ने बनाया प्लान, कांग्रेस को ऐसे देंगे मात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लोकसभा चुनाव 2024 हेतु भाजपा ने बनाया प्लान, कांग्रेस को ऐसे देंगे मात

RNS INDIA NEWS 30/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने प्लान बनाया है। हारी हुई विधानसभा सीटों पर बीजेपी का विशेष फोकस है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में हारी हुई 23 सीटों पर लोकसभा चुनाव में बढ़त बनाने के लिए पार्टी सांसदों को मैदान में उतार दिया है।  पार्टी ने विधानसभा में सांसदों के प्रवास का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरान सांसद विधानसभा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हारे हुए बूथों की पहचान करेंगे। साथ ही एक एक बूथ की जिम्मेदारी अलग अलग कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। विदित है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी हाई कमान ने सांसदों को हारी हुई सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन कई सांसद अभी तक अपने क्षेत्रों में प्रवास करने नहीं गए थे।
एससी-एसटी सम्मेलन भी करेगी भाजपा : पार्टी ने एससी एसटी वर्ग के मतदाताओं को रिझाने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इन सम्मेलनों में पार्टी के सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्षद, प्रधान के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी, अनुसूचित एवं जनजाति प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। 19 नवंबर को देहरादून और 20 नवंबर को  हल्द्वानी में यह सम्मेलन आयोजित होंगे।

सांसदों का यह रहेगा प्रवास कार्यक्रम  
हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक 6, 7 और 8 नवंबर को हरिद्वार ग्रामीण, खानपुर, ज्वालापुर सीट, गढ़वाल सांसद तीरथ रावत 7,8,16 नवंबर को द्वाराहाट, बद्रीनाथ, अल्मोड़ा। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल 8,9,15,16 नवंबर को भगवानपुर, मंगलौर, पिरान कलियर, बाजपुर। नैनीताल सांसद अजय भट्ट 15,16,17 नवंबर को खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा, हल्द्वानी सीट। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा 6,7,8 नवंबर को लोहाघाट, धारचूला, पिथौरागढ़, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी 6,7,8 नवंबर को झबरेड़ा, लक्सर, जसपुर, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह 8,7,16 नवंबर को प्रतापनगर, यमुनोत्री, चकराता का प्रवास तय किया गया है।
विधानसभा चुनावों में हारी हुई 23 सीटों पर लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए सांसदों का प्रवास कार्यक्रम तय कर दिया गया है। हारी हुई सीटों पर 60 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले
Next: 01 नंवबर से आरंभ होगी पवित्र छड़ी के प्रथम चरण की यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.