Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भगवान केदारनाथ की डोली गुप्तकाशी पहुंची
  • रुद्रप्रयाग

भगवान केदारनाथ की डोली गुप्तकाशी पहुंची

RNS INDIA NEWS 17/11/2020
10- (3)

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ की चल विग्रह डोली मंगलवार देर शाम गुप्तकाशी पहुंच गई। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों और तीर्थपुरोहितों ने डोली का भव्य स्वागत किया। डोली ने सुबह ही रामपुर से प्रस्थान किया। रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा केदार से आशीर्वाद लिया। डोली बुधवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। परम्परा के अनुसार बाबा केदार की चल विग्रह यात्रा अपने दूसरे पड़ाव गुप्तकाशी पहुंच गई। देवस्थानम बोर्ड के साथ ही स्थानीय लोगों ने डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर हर हर महादेव, जय बाबा केदार के जयघोषों से सम्पूर्ण नगर भक्तिमय हो गया। इधर गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद डोली बुधवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। जबकि इसके बाद से ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन पूजाएं भी शुरू हो जाएंगी। डोली के ऊखीमठ पहुंचने को लेकर भी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, कोषाध्यक्ष आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, तीर्थपुरोहित और स्थानीय लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घास काटने गई महिला पैर फिसलने से खाई में गिरी
Next: आज का राशिफल : 18 नवम्बर, 2020

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.