Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 24 घन्टे के भीतर पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन : दीवान सतवाल
  • अल्मोड़ा

24 घन्टे के भीतर पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन : दीवान सतवाल

RNS INDIA NEWS 19/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता दीवान सतवाल ने कपिलेश्वर बानड़देवी पम्पिंग योजना से 24 घन्टे के भीतर पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सरकार में लगातार एक ओर जनकल्याणकारी योजनाएं काटी जा रही हैं, वहीं लमगड़ा ब्लॉक के चार दर्जन गांवों की प्यास बुझाने वाली कपिलेश्वर बानड़देवी पंपिंग पेयजल योजना पंप खराबी के कारण बंद पड़ी है। सतवाल ने कहा कि पानी जीवन का आधार है और शासन प्रशासन की लापरवाही से लोग फिर नौलों गधेरों की ओर जाने पर मजबूर हो गए हैं। कई गांव में घोड़ों से पानी ढुलान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दे दी गई है साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। सतवाल ने कहा कि पम्पिंग योजना की अब इन दोनों मोटरों की मरम्मत से काम चलने वाला नहीं है। विभाग तत्काल नई मोटर लाकर बदलने का कार्य करें ताकि जो समस्या बनी हुई है उसका समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं होती है तो वह अधिशासी अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा कार्यालय में अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। सतवाल ने यह भी कहा कि तत्काल में विभाग द्वारा इस पूरे क्षेत्र में टैंकर द्वारा पेयजल की आपूर्ति कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनता को हो रही पेयजल समस्या पर वे मौन नहीं बैठेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा 47वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन
Next: पीडब्लूडी डिप्लोमा इंजीनियर संघ की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.