Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षकों की कमी को लेकर होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्रों ने संस्थान में की तालाबंदी
  • अल्मोड़ा

शिक्षकों की कमी को लेकर होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्रों ने संस्थान में की तालाबंदी

RNS INDIA NEWS 13/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। अल्मोड़ा में होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने शुक्रवार को संस्थान में तालाबंदी की। उन्होंने आरोप लगाया है कि दो माह से उनके पास फैकल्टी न होने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकार को पत्र भी दिए हैं। छात्रों का कहना है कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन उनके पत्र व मुख्यमंत्री पोर्टल में की गई शिकायत का कोई जवाब उन्हें नहीं मिला है। जिस कारण उन्हें होटल मैनेजमेंट संस्थान में आज तालाबंदी करनी पड़ रही है। तालाबंदी करते हुए छात्र-छात्राओं ने प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उन्हें फैकल्टी उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। होटल मैनेजमेंट के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र मर्तोलिया ने बताया कि निदेशालय और शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया गया है फैकल्टी की नियुक्ति शासन स्तर से स्वीकृति के उपरांत ही होती है तथा संस्थान स्तर से नियुक्ति नहीं होती है तथा संस्थान द्वारा निदेशालय और शासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्थान में कम से कम सात फैकल्टी होनी चाहिए पर वर्तमान में केवल दो ही फैकल्टी उपलब्ध होने के कारण परेशानी हो रही है और कक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। हम प्रयास कर रहे हैं कि शीघ्रातिशीघ्र संसथान में पूर्व से कार्य कर रहे संविदा प्रवक्ताओं को सेवा विस्तार मिल जाय जिससे छात्रों का शिक्षण सुचारु रूप से चले और दिसंबर माह में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं कोर्स को पूरा करते हुए समय पर सम्पादित हों। धरने में बैठने वालों में अमान, ईशान शाह, पूजा बिष्ट, अश्वनी कनवाल, शेखर नेगी, गौरव थापा, सुगंधा, सुशांत सिंह, दीक्षा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट
Next: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.