Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ बर्फबारी में आठ घंटे फंसे रहने के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना हुए सीएम योगी व सीएम रावत
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ बर्फबारी में आठ घंटे फंसे रहने के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना हुए सीएम योगी व सीएम रावत

RNS INDIA NEWS 16/11/2020
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में बर्फबारी के आठ घंटे फंसे रहने के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। वे गौचर में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं। योगी आदित्यनाथ 17 नंबर को बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद पर्यटक आवास गृह का करेंगे शिलान्यास। आपको बता दें कि यूपी सीएम रविवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने केदारनाथ पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। कपाटबंदी के दौरान भी वे यहीं मौजूद थे। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिह रावत सोमवार को करीब आठ घंटे तक यहीं फंसे रहे। पूरे दिन मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे, लेकिन मौसम खुला नहीं। वहीं, उत्तराखंड सरकार के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए तीन बार उड़ान भरी। पर घना कोहरा होने के कारण वह गौरीकुंड से आगे नहीं जा सका। केदारनाथ भगवान के कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में पूरे दिन बर्फबारी होती रही, जिससे बाबा के दर्शनों को आए सीएम योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी केदारनाथ में फंस गए। जैसे-जैसे मौसम ढलता गया, बर्फबारी ओर तेज हो गई। पूरे दिन मौसम खुलने का इंतजार योगी और उनकी टीम करती रही, लेकिन मौसम नहीं खुला। घने बादलों के साथ ही लगातार बर्फबारी होती रही। उत्तराखंड सरकार के हेलीकॉप्टर से दोपहर बाद गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, लेकिन गौरीकुंड से आगे हेलीकॉप्टर नहीं जा सका। आपको बता दें कि केदारनाथ में पूरे दिन माइनस चार से पांच डिग्री तापमान रहा, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ी। योगी गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में ठहरे हुए थे। उन्हें बदरीनाथ जाकर उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जाने वाले अतिथि गृह का शिलान्यास भी करना था, लेकिन वक्त पर नहीं पहुंचने के कारण शिलान्यास कल किया जाएगा।

 

लंबे समय के बाद मिला केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य: योगी

केदारनाथ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंबे समय के बाद उन्हें उत्तराखंड आने का सौभाग्य मिला है। कहा कि बाबा केदार का आदेश मिला तो वह आ गए। 11-12 वर्ष के बाद वह केदारनाथ यात्रा कर रहे हैं। पुनर्निर्माण कार्यों पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उत्तराखंड सरकार ने इसे उसी के मुताबिक संवारा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने लगाया शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप
Next: कम्पनी के एचआर हेड ने जहर खाकर जान दी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.