Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं
  • अल्मोड़ा

पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं

RNS INDIA NEWS 10/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से जनपद में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से जिले की पांच ग्रामीण सड़कें बाधित चल रही हैं तो वहीं रानीखेत में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस वक्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था। अल्मोड़ा में लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के चलते रानीखेत तहसील के खनियां गांव के पास एरोड मोटर मार्ग पर एक भारी भरकम विशालकाय चीड़ का पेड़ सीधे वाहनों को ऊपर आ गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वहाँ पर खड़ी राजन व ललित की ऑल्टो कार, सुरेन्द्र सिंह की स्कूटी सहित अन्य वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पेड़ गिरने से मार्ग भी बाधित हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। जिसके बाद आपदा की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। इसके अलावा मलबा आने से एक स्टेट हाइवे भनोली सीमलखेत समेत पांच ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं जिनमें अल्मोड़ा ब्लॉक की पातलीबगड़ बड़सीमी मोटर मार्ग, चौलछीना चुपड़ा मोटर मार्ग, सल्ट ब्लॉक की पीपना मनहेत डंगूला मोटर मार्ग, जेपी पीपल मोटर मार्ग शामिल हैं। अल्मोड़ा आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सभी मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। जबकि, खनियां के पास वाहनों के ऊपर गिरे पेड़ को हटा दिया गया है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। बंद सड़कों को भी जल्द खोलने के लिए प्रयास जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 सितम्बर
Next: पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, निःशुल्क दवाईयां हुई वितरित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.