Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पंत का 136वां जयंती समारोह
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पंत का 136वां जयंती समारोह

RNS INDIA NEWS 10/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पंत का 136 वां जयंती समारोह जनपद भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अल्मोड़ा लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने जीबी पंत की जन्मस्थली ग्राम खूंट में पहुंचकर स्वर्गीय पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समस्त जनपद एवं राज्यवासियों को शूभकामनाएं दी। ग्राम खूंट में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा समेत अन्य ने भी जीबी पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा यहां पर पौधारोपण किया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है, कि अंग्रेजी राज की विषम परिस्थितियों में भी पंत जी ने इस क्षेत्र का नाम विभिन्न मंचों पर रोशन किया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन संसाधन विहीन परिस्थितियों में भी उन्होंने अध्यापन के साथ साथ राजनैतिक कार्य, वकालत तथा विभिन्न कार्य करके राष्ट्र को अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पंत जी ने संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री पद को भी सुशोभित कर हमारे पर्वतीय अंचल को गौरवान्वित किया था। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री पद को भी उन्होंने सुशोभित कर देश के नक्शे में पहाड़ का नाम रोशन किया था। ग्राम खूंट में पुस्तकालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंत जी के जीवन के बारे में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विधायक मनोज तिवारी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अल्मोड़ा की धरती पर जन्म होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि साइमन कमीशन जैसे विभिन्न आंदोलनों में उनकी प्रमुख भूमिका रही तथा स्वतंत्रता आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता को बनाए रखने में भी महती भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य ने भी मॉल रोड स्थित पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान, ग्राम प्रधान खूंट बलवंत सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारानौला टैक्सी यूनियन के चुनाव पर एसडीएम ने लगाई रोक
Next: पर्वतीय पर्यावरण, पारिस्थितिकी के क्षेत्र में वैश्विक उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित करना आगामी लक्ष्य: प्रो० सुनील नौटियाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.