Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुलपति कार्यालय के पास संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
  • अल्मोड़ा

कुलपति कार्यालय के पास संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 08/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएसजे विवि के कुलपति कार्यालय से कुछ दूरी पर पुरानी पानी की टंकी के पास लोगों ने एक युवक शव पड़ा देखा। लोगों ने डायल 112 में इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। मृतक की शिनाख्त विनोद चौहान (32) पुत्र भुवन चौहान, निवासी अथरबाड़ी, पांडेखोला के रूप में हुई है। एसएसआई एस.सी कापड़ी ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह मालूम चल पाएगी। इधर युवक का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह युवक के आस पड़ोस के लोगों और उसके परिजन के साथ पहुंचे और इस मामले में जांच की मांग की। युवक के पिता नहीं हैं और वह अपनी मां जानकी देवी के साथ अपने ननिहाल के पास रहता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब के नशे में टैक्सी चला रहा ड्राईवर गिरफ्तार, बोलेरो टैक्सी में थी 23 सवारी
Next: ज़िला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की हुई चुनावी सभा, दीप जोशी निर्विरोध सचिव निर्वाचित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.