Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीटेक छात्रा से थैरेपी के बहाने दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
  • देहरादून

बीटेक छात्रा से थैरेपी के बहाने दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/09/2023
default featured image

देहरादून। बीटेक छात्रा से थैरेपी के नाम पर सारे वस्त्र उतरवाकर दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने गिरफ्तार आरोपी और उसके सहयोगी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में केस दर्ज कराया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को एक युवती अपने परिजनों संग थाने आई। उसने तहरीर देते हुए बताया कि वह नोएडा की रहने वाली है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित संस्थान में बीटेक की पढाई कर रही है। साइनस की बीमारी होने के कारण उसे थैरेपी जरूरत पड़ी। उसने महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र विधौली में पिछले महीने थैरेपी शुरू कराई। आरोप है कि एक दिन उसके शरीर में काफी दर्द था। पीड़िता को केंद्र के संचालक डा. केपी सिंह ने एक दवाई दी। इसके बाद थैरेपी शुरू की। पीड़िता का आरोप है कि दवाई पीने के बाद उसे बेहोशी जैसी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान डा. केपी सिंह ने अपने साथ डा. वर्मा को बुलाया व पीड़िता के सारे वस्त्र उतरवा दिए। आरोप है कि तब दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित ने अपने साथी को बुलाया और सेंटर से चली गई। पीड़िता ने परिजनों को बताया। पीड़िता की मां ने सेंटर संचालक से बात की। कहा कि उसकी थैरेपी महिला चिकित्सक से कराई जाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह दोबारा थैरेपी कराने गई तो आरोपी केपी सिंह ने उससे अभद्रता की और धमकी भी दी। पीड़िता ने अपने परिजनों को दून बुलाया। उसने डा. केपी सिंह और डा. वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डा. केपी सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बेहड़ी, प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारसन में 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित
Next: सचिवालय अफसर की आत्महत्या में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.