Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संस्कृति और सनातन के प्रचार प्रसार के लिए अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक घर तक सुन्दरकाण्ड पहुंचाएंगे पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

संस्कृति और सनातन के प्रचार प्रसार के लिए अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक घर तक सुन्दरकाण्ड पहुंचाएंगे पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 05/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अल्मोड़ा विधानसभा के सत्तर हजार परिवारों में संस्कृति एवं सनातन के प्रचार प्रसार के लिए सुन्दरकाण्ड वितरित करेंगे। मंगलवार को इक्यावन हजार सुन्दरकाण्ड की पुस्तकों के साथ कर्नाटक ने इस कार्य का शुभारंभ किया। कर्नाटक ने कहा कि भगवत इच्छा से अभी उनके द्वारा सुन्दरकाण्ड पुस्तकों का वितरण अल्मोड़ा विधानसभा में किया जा रहा है और आगे हनुमान जी का आर्शीवाद रहा तो वे इसके बाद पूरे कुमाऊं मण्डल और उसके बाद समूचे उत्तराखंड में प्रत्येक परिवार तक सुन्दरकाण्ड की पुस्तक वितरित करेंगे। कर्नाटक ने कहा कि हम लोगों की ये नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन से जोड़ने का कार्य करें। इससे जहां एक ओर हमारा युवा अपनी संस्कृति को गहराई तक जानने का प्रयास करेगा वहीं नशे जैसी बुरी आदतें भी उससे दूर रहेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रामलीलाओं से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहेगा ऐसे में प्रत्येक परिवार तक सुन्दरकाण्ड पहुंचाकर वे विशेष तौर पर युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। रामलीलाओं मे भी सुन्दर काण्ड वितरित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त मे है। इस युवा पीढी को सन्मार्ग की तरफ प्रेरित करने के लिये यह एक अभियान है। उन्होंने कहा कि यह सुन्दर काण्ड का वितरण अल्मोड़ा विधानसभा के सभी परिवारों तक पहुचाई जाएगी। यह कार्यक्रम एक गैर राजनैतिक कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि अभी 51 हजार पुस्तिकाएं प्रकाशित की गई है इन्हें वितरित करने का कार्यक्रम अनवरत रूप से चलता रहेगा। कर्नाटक ने बताया कि वे अपनी आय का 25 प्रतिशत हिस्सा अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी कार्यों में लगाते है। कर्नाटक ने बताया कि वर्तमान में वे केवल एक ही लक्ष्य लेकर चल रहे हैं जो युवाओं पर केंद्रित है। इसमें उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को लगातार खेलों और संस्कृति से जोड़ा जाए जिससे जहां उनका शारीरिक और मानसिक विकास तो हो ही वहीं दूसरी ओर वे नशे रूपी दानव से भी बच सकें। उन्होंने कहा कि इसी सम्बन्ध में कर्नाटक खोला रामलीला मंच में रक्षाबंधन से रामलीला की तालीम प्रारंभ कर दी गयी है। जो भी युवा एवं लोग रामलीला के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित करना चाहते हैं तो कर्नाटकखोला रामलीला कमेटी उन्हें मंच देगी।इसके लिए वे रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रेसवार्ता में कर्नाटक के साथ देवेन्द्र कर्नाटक, रमेश जोशी, हंसा दत्त कर्नाटक, राकेश सिंह बिष्ट, हेम जोशी, प्रकाश मेहता, वीरेंद्र सिंह, रोहित शैली, मनीष तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोक्षस्थली गया में पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए ‘ऑनलाइन’ पिंडदान, सरकार ने शुरु की नई सुविधा
Next: जीआईसी हवालबाग के छात्रों ने सड़क सुरक्षा हेतु निकाली जागरूकता रैली

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-10 at 18.52.18
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.