Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुरुद्वारे का ताला तोड़कर चोरी में 01 व्यक्ति गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

गुरुद्वारे का ताला तोड़कर चोरी में 01 व्यक्ति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। रानीखेत में गुरूद्वारे में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीती 24-25 अगस्त की रात में केआरसी रानीखेत स्थित गुरुद्वारे का ताले तोड़कर दान पात्र से 10,000 रुपए चोरी होने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। जिस पर कोतवाली रानीखेत में धारा – 457/380 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत को चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचंद्र पंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी के अनावरण हेतु थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहनता से अवलोकन करने के उपरांत ठोस सुरागरसी- पतारसी करते हुए सोमवार 04 सितम्बर को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त पंकज जीना,(उम्र 26 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह जीना निवासी उरौली, भैसोली, रानीखेत को अशोक द्वार रानीखेत से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी के रुपयों से खरीदा गया छः हजार रुपये कीमत का एक मोबाईल, नगद 320 रुपये, एक कृपाण व ताला तोड़ने में प्रयुक्त एक लोहे की छैनी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने 24-25 अगस्त की रात्रि को गुरुद्वारे में दानपात्र का ताला तोड़कर लगभग 9500 रुपए चोरी करना कबूल किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, हैड कांस्टेबल जीवन भंडारी, कांस्टेबल कमल गोस्वामी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट महाविद्यालय की समस्याओं से परेशान छात्रों ने प्राचार्य का किया घेराव
Next: युवती के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अभियुक्त मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.