Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बुजुर्ग की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
  • हरिद्वार

बुजुर्ग की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

RNS INDIA NEWS 03/09/2023
rns featured image new

रुड़की। लक्सर के केवलपुरी गांव में पुश्तैनी संपत्ति के विवाद की वजह से हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि हत्या का दूसरा आरोपी अभी फरार है। लक्सर की रायसी पुलिस चौकी के केवलपुरी गांव के रणधीर व जगवीर एक ही परिवार के हैं। उनमें पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे का विवाद चल रहा है। 21 अगस्त की रात जगवीर परिवार के 80 साल के बुजुर्ग कल्याण घर के पास बने घेर में अकेले सो रहे थे। सुबह चार, पांच बजे रणधीर के बेटे बच्चन व उसी परिवार के बिंदा उर्फ रोबिन पुत्र बीरबल ने घेर में घुसकर बुजुर्ग के सिर पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख पुकार सुनकर लोग आए, तो वे भाग गए। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग कल्याण तभी से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। इसमें बिंदा उर्फ रोबिन व बच्चन पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था। बाद में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत होने पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई थी। गत दिवस रायसी पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट, सिपाही सुरजीत, गोविंद सिंह, हरवीर सिंह, विरेंद्र सिंह व मदन ने बिंदा उर्फ रोबिन को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी बच्चन की भी पुलिस बहुत जल्दी गिरफ्तारी करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणेशपुर में ट्यूबवेल बंद, 20 हजार की आबादी प्रभावित
Next: फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.