Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक हुआ कान का जटिलतम ऑपरेशन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक हुआ कान का जटिलतम ऑपरेशन

RNS INDIA NEWS 03/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मरीज के कान की हड्डी गलने का ऑपरेशन ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर अंकुर गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। डॉ गुप्ता ने बताया कि यह ऑपरेशन अल्मोड़ा जिला अस्पताल में अपनी तरह का पहला ऑपरेशन है जिसमें मरीज की कान की हड्डी गलने की बीमारी का जटिलतम ऑपरेशन हुआ है। यह तब किया जाता है जब किसी मरीज के कान में कोलेस्टीयेटोमा होता है एवं साथ ही साथ कान की हड्डियाँ भी गल जाती हैं। ज्ञात हो कि मरीज गुड्डी देवी बचपन से ही दोनों कान की हड्डी गलने की बीमारी से पीड़ित थी जिसमें कि कान में अक्सर खुजली होती थी, जिसके लिए प्रायः वह कान लकड़ी या इयरबड से खुजलाया करती थी, कई बार खुजाने के दौरान उसके कान से बदबूदार मवाद के साथ खून भी आया करता था। डॉक्टर अंकुर गुप्ता के अनुसार उपरोक्त वर्णित लक्षण इस बीमारी को शुरुआती स्तर पर पहचानने के लिए पर्याप्त होते हैं परन्तु बहुत से मरीज इस स्तर पर इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं एवं लगातार कान खुजलाना जारी रखते हैं। गुड्डी देवी के केस को समझते हुए डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने उसके कान का जटिलतम ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के दौरान न केवल गुड्डी देवी के कान में मौजूद समस्त गली हड्डी वाले हिस्से को डॉक्टर अंकुर गुप्ता के द्वारा निकाला गया बल्कि उसके कान में कृत्रिम हड्डी को बनाकर भी लगाया गया, तथा गुडडी देवी के कान में नया पर्दा भी लगाया गया, जिससे कि वह ऑपरेशन के बाद सुनने के लायक हो सके। सामान्यतः यह ऑपरेशन केवल मरीज को बेहोश कर कर ही किया जाता है परंतु डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने यह जटिलतम ऑपरेशन जिला अस्पताल के स्तर पर ही सुन्न करके अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। इस संपूर्ण ऑपरेशन को करने में डॉक्टर अंकुर गुप्ता को 5 घंटे का समय लगा एवं इस दौरान उनको उनकी टीम ओटी सिस्टर नेहा, प्रियंका, सिस्टर इंचार्ज अल्वीना, ओटी टेक्नीशियन गणेश, राजदा, वॉर्डबॉय धर्मेंद्र एवं सफाई कर्मचारी राजेश ने सहयोग दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल स्वस्थ है एवं ऑपरेशन से संतुष्ट हैं। डॉ गुप्ता ने कहा कि इस तरह का जटिलतम ऑपरेशन कुमाऊं एवं गढ़वाल के किसी भी जिला चिकित्सालय अथवा उप जिला चिकित्सालय में किसी भी कान नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ द्वारा आज तक नहीं किया गया है। डॉक्टर अंकुर गुप्ता बताते हैं कि हल्द्वानी अथवा अन्य महानगरों में इस जटिल ऑपरेशन की लागत एक से डेढ़ लाख तक आती है। डॉ गुप्ता ने बताया कि इससे कुछ दिन पूर्व भी ने उन्होंने 22 अगस्त को अल्मोड़ा निवासी 23 वर्षीय युवक के दायें कान के पर्दे के छेद का ऑपरेशन सुन्न करके दूरबीन पद्धति द्वारा सफलतापूर्वक किया है। डॉ गुप्ता अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में इस प्रकार के ऑपरेशन करते आए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 सितम्बर
Next: श्री लक्ष्मी भंडार में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.