Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चनौदा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चनौदा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 02/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या चनोदा पहुंची जहां उन्होंने हर वर्ष की भांति 2 सितम्बर को शहीद दिवस मनाया व शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही इस दौरान अमर शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए देश में जितने भी आंदोलन हुए उन सभी आंदोलनों में सोमेश्वर की बौरारो घाटी के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने प्रतिभाग किया और देश को आजाद करने में अपना अहम योगदान दिया। ऐसे में आज का दिन उन शहीदों को याद करने का है। आप सभी सेनानियों के बलिदान को हम सभी याद करते है और आप सभी को बारंबार प्रणाम करते हैं। इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए देश की सेवा करनी चाहिए। वहीं गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस दौरान अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, सचिव कुंवर सिंह भाकुनी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा, सदस्य सुरेंद्र सिंह भाकुनी, सदस्य बालम सिंह भाकुनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी धनी बोरा सहित कार्यकर्ता, स्थानीय जनता और बच्चे उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत में स्मैक के साथ दो पकड़े
Next: जन्माष्टमी महोत्सव में हो रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.