Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता 1 किलो 192.6 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
  • बागेश्वर

बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता 1 किलो 192.6 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/11/2020
Bageshwar police arrested

बागेश्वर। मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान (नशा मुक्त बागेश्वर) चलाकर तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में दिनांकः 10-11-2020 को एस0ओ0जी0 व कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अमसरकोट रोड, सेन्ट जोजफ स्कूल तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति हरिओम सिंह कोरंगा पुत्र स्व0 आन सिंह कोरंगा निवासी- झोपड़ा, कपकोट, जिला- बागेश्वर उम्र- 30 वर्ष को अवैध चरस के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त हरिओम सिंह कोरंगा पी0डब्ल्यू0डी0 में संविदा कर्मचारी है।
मौके पर महेश चंद्र जोशी, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर की उपस्थिति में अभियुक्त हरिओम सिंह कोरंगा को चैक किये जाने पर उक्त अभियुक्त से कब्जे से 1 किलो 192.6 ग्राम चरस बरामद की गयी। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,20,000₹ (एक लाख बीस हजार) रूपये आंकी गयी। पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्त हरिओम सिंह कोरंगा को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया तथा कोतवाली बागेश्वर में उक्त के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज दिनांकः 11-11-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांव से अवैध चरस को फुटकर में बेचने के लिए लाया था, जिसे वह ऊंचे दामों में बेचकर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सके।

एस0ओ0जी0, पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक बिष्ट एस0ओ0जी0, उ0नि0 कृष्ण गिरी कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी राजेश भट्ट एस0ओ0जी0, आरक्षी नरेन्द्र गोस्वामी एस0ओ0जी0, आरक्षी तारा भाकुनी कोतवाली बागेश्वर, आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार एस0ओ0जी0 शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर विस को 30 करोड़ का तोहफा
Next: नेपाल से अफीम लेकर दून पहुंचे तीन लोगों को गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.