Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेपाल से अफीम लेकर दून पहुंचे तीन लोगों को गिरफ्तार
  • देहरादून

नेपाल से अफीम लेकर दून पहुंचे तीन लोगों को गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/11/2020
Afeem taskar

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नेपाल से अफीम लेकर दून पहुंचे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। अफीम की कीमत करीब पैंतीस लाख आंकी गई है। डीआईजी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि 9 नवंबर की रात को एसटीएफ को सूचना मिली कि क्लेमनटाउन क्षेत्र में तीन युवक मादक पदार्थ की डिलीवरी करने पहुंचे हैं। सूचना पर सीओ अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में एसटीएफ ने क्लेमनटाउन स्थित एक ढाबे में छापेमारी की।यहां से तीनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से छह किलो आठ सौ पैंतीस ग्राम अफीम बरामद की गई। तीनों को पूछताछ के लिए क्लेमनटाउन थाने लाया गया। पूछताछ में नाम मारीच तमांग पुत्र क्षिरिंग ग्योलपो तमांग निवासी ग्राम लपसे थाना मिलांनसी तहसील चोतरा जिला सिंधूपाल नेपाल हाल निवासी नई बस्ती,महेश कुला मल्ल पुत्र वीरबहादुर मल्ल और नरेंद्र पुत्र कुबेल जंगलम निवासीगण ग्राम घेतमा थाना जिला रुकम आंचल रापती नेपाल बताए। सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि तीनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
यह रहे टीम में शामिल- डीआईजी रिद्धिम ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पांच हजार बतौर इनाम की घोषणा की है। टीम में इंस्पेक्टर मनोज रावत, एसआई अनिल चौहान, एसआई विकास रावत, सिपाही चिरंजीत सिंह, मोहन असवाल, प्रदीप जुयाल, संजय, दीपक नेगी और दीपक चंदोला शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता 1 किलो 192.6 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
Next: स्कूली छात्रा को अश्लील संदेश भेजने वाले शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्वांसी अस्पताल में डॉक्टर न होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.