Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अध्यक्षता में हुई जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की प्रबंधन समिति की बैठक
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अध्यक्षता में हुई जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की प्रबंधन समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की प्रबंधन समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में न्यास निधि प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में खनिज न्यास से स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस, अपशिष्ट उपचार संयंत्र समेत अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर सहमति प्रदान की। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूलों में मरम्मत कार्य, शौचालय, पेयजल आपूर्ति समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु होने वाले व्यय की भी सहमति प्रदान की। इसके अतिरिक्त सिंचाई, सड़क, वैकल्पिक ऊर्जा, जल संरक्षण के क्षेत्र में होने वाले कार्यों को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति के सम्मुख संबंधित क्षेत्र में ऐसे प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं जो अति आवश्यकीय हो तथा जनहित में जिनका होना अनिवार्य हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि यदि संबंधित कार्य के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर गया हो अथवा अन्य किसी स्रोत से उसमें धनराशि आवंटित होनी हो तो ऐसे कार्यों के प्रस्ताव खनन न्यास समिति में न रखे जाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो धनराशि विभागों को आवंटित होगी उसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि व्यय को विधानसभावार कार्यों का आंकलन करते हुए व्यय किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने खनन न्यास से पूर्व में विभागों को आवंटित धनराशि के व्यय की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि पूर्व में आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक विभाग पूर्व में जारी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराएंगे तबतक धनराशि जारी नहीं की जाएगी।
बैठक में जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला खनन निधि में वर्तमान तक 6 करोड़ 67 लाख रुपए हैं। जिनका उपयोग जनपद में विभिन्न कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस धनराशि का 60 प्रतिशत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में किया जाता है। साथ ही 40 प्रतिशत भाग भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, तथा ऊर्जा जैसे क्षेत्रों के लिए व्यय किया जाता है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानकों के अनुसार ही निधि से व्यय किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम की चेतावनी के चलते 23 अगस्त को देहरादून जनपद के विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश
Next: पुण्यतिथि पर गिर्दा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.