Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नन्दा देवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

नन्दा देवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 21/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नंदा देवी मंदिर एवं गीता भवन समिति की एक बैठक अल्मोड़ा के गणमान्य व्यक्तियों एवं मातृशक्ति के साथ रविवार को आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि मां नंदा का मेला पौराणिक व एतिहासिक मेला है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोग इस नन्दा देवी मेले में भागीदारी करते हैं। बैठक में कुमाऊंनी संस्कृति छोलिया, बैर, भगनोल, झोड़े को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में बताया गया कि विगत वर्ष की मेला समिति ही इस वर्ष मेले का संचालन करेगी तथा समिति में नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा। 21 सितंबर को कदली को आमंत्रण एवं 22 सितम्बर को बाजार होते हुए मां नन्दा देवी परिसर में कदली वृक्ष लाए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा कर नंदा देवी की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। 23 को अष्टमी व 27 को 4 बजे मां की शोभा यात्रा होगी। मेला नंदा परिसर व एडम्स मैदान में आयोजित किया जाएगा। पूजा मंदिर परिसर एवं मल्ला महल में होगी। मेले में झूले व दुकानें सजेंगी। आर्मी का बैंड आकर्षण का केंद्र होगा। उत्तराखंड के गायक हर दिन अपनी गायकी से मेले को आकर्षक बनाएंगे। बैठक की अध्यक्षता आनंद बगडवाल ने और संचालन मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने किया। मंदिर समिति अध्यक्ष ने मेले के बारे में व सांस्कृतिक संयोजक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में बताया। आनंद बगडवाल ने मेले को सफल बनाए के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। बैठक में आनंद बगडवाल, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, जीवन नाथ वर्मा, धन सिंह मेहता, निर्मल जोशी, अनूप साह, हरीश बिष्ट, किशन गुरूरानी, दिनेश साह, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप, मंटू पलनी, नवीन बिष्ट, सभासद अमित साह, प्रसाद शैली प्रधान फलसीमा, उदय किरोला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 अगस्त से स्वर्गीय मोहन लाल वर्मा मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का होगा आयोजन
Next: आबकारी अधिनियम से संबंधित वांरटी अभियुक्त गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.