Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पालिका सभागार में पर्यावरण मित्रों और महिला समूहों को किया सम्मानित
  • बागेश्वर

पालिका सभागार में पर्यावरण मित्रों और महिला समूहों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 10/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। पालिका सभागार में पर्यावरण मित्रों और महिला समूहों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने वाले 97 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर को स्वच्छ रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भारत स्वच्छ अभियान के तहत नगर को स्वच्छ रखने को महिला समूहों का विशेष योगदान रहा है। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए वह लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जब से शहर के वार्डों मे सफाई का जिम्मा सौंपा गया है, वहां से शिकायतें भी नहीं हैं। वह कूड़े का समय से निस्तारण कर रही हैं। इतना ही नहीं चार महिलाएं घर पर गीला कूड़े का खाद भी बना रही हैं। कोरोना दौर में उनके बेहतर काम को देखते हुए उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के दौरान पालिका के पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों ने भी बेहतर तालमेल के साथ काम किया है। नगर को सैनिटाइज करना और नियमित सफाई पर विशेष फोकस किया है। अधिशासी अभियंता राजदेव जायसी ने बताया कि चार महिलाओं के साथ ही 97 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें महिला समूहों का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र भी बेहतर काम कर रहे हैं। जिले को स्वच्छता में सबसे आगे ले जाने पर काम हो रहा है। इस मौके पर सभासद प्रेम सिंह हरड़यिा, कैलाश चंद्र आर्य, नीमा दफौटी, रजत कुमार, पंकज पांडे आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध खनन के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान
Next: जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलाजिस्ट हुआ कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.