Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • केंद्र से मदद मांगने के लिए दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुखविंदर सिंह
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

केंद्र से मदद मांगने के लिए दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुखविंदर सिंह

RNS INDIA NEWS 18/08/2023
rns featured image new

शिमला (आरएनएस)। राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 19 अगस्त को दिल्ली जा सकते हैं। इस दौरान वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मंत्रणा कर सकते हैं। केंद्र सरकार से अब तक हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अतिरिक्त वित्तीय मदद की आवश्यकता है, जो अब तक नहीं मिल पाई है। अपने मंडी जिले के दौरे के बाद शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ है, ऐसे में वह खुद जहां अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं वहीं रोजाना 6 बजे अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर फीडबैक ले रहे हैं।

आपदा में 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होने की संभावना
सीएम ने कहा कि इस आपदा में अब तक 10 हजार करोड़ रुपए तक नुकसान होने की संभावना है, जिस कारण राज्य की व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने में एक वर्ष का समय लग जाएगा। उन्होंने कहा कि पौंग बांध से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण कांगड़ा के इंदौरा और फतेहपुर में घरों एवं फसलों को भारी नुक्सान पहुंचा है। हालांकि इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सरकार ने समय रहते 2400 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए जो संभव है, वह मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को प्रदेश का दौरा करेंगे, जबकि उसके बाद दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ही 31 मार्च, 2024 तक विधायक निधि में छूट प्रदान की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा के समय भाजपा नहीं, कांग्रेस कर रही राजनीति : जयराम
Next: भाजपा ने प्रदेश व लोकसभा वार गठित की सोशल मीडिया समितियां

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.