Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सुधारीकरण की बाट जोहता एनटीडी-धार की तूनी लिंक मार्ग
  • अल्मोड़ा

सुधारीकरण की बाट जोहता एनटीडी-धार की तूनी लिंक मार्ग

RNS INDIA NEWS 26/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के एनटीडी से धार की तूनी को जोड़ने वाली लिंक सड़क विगत कई वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय भी इसी सड़क में है। इसके साथ ही आंचल दुग्ध संघ का प्लांट भी इसी सड़क से लगते हुए है। इस मार्ग से होकर सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन निकलते हैं। परन्तु इस रास्ते को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यह रास्ता अति दुर्गम क्षेत्र का है तथा वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। बरसात में तो यह रास्ता नाले की शक्ल में तब्दील हो जाता है। जगह जगह पड़े गड्ढे, उबड़ खाबड़ रोड टू व्हीलर वाहन चालकों एवं पैदल चलने वालों के लिए लगातार दुर्घटना का सबब बनी हुई है। नगर की अच्छी खासी जनसंख्या इस क्षेत्र में निवास करती है तथा इस रास्ते से आवागमन करती है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ना ही सरकार, ना ही किसी जनप्रतिनिधि और ना ही सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की नजर आज तक इस सड़क की दुर्दशा पर पड़ी। अब देखने वाली बात है कि कब सम्बन्धित विभाग की नजर इस सड़क पर पड़ती है और सड़क के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ होता है और लोगों को दिक्कतों से निजात मिलती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुल नहीं होने से छात्रा नदी में बही, ग्रामीणों ने बचाया
Next: नैनोली सड़क का निर्माण ना होने पर होगा आन्दोलन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.