Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुल नहीं होने से छात्रा नदी में बही, ग्रामीणों ने बचाया
  • अल्मोड़ा

पुल नहीं होने से छात्रा नदी में बही, ग्रामीणों ने बचाया

RNS INDIA NEWS 26/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के धन्यान गांव में बुधवार सुबह सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल आ रही एक बच्ची अचानक नदी के तेज बहाव में बह गई। वहां मौजूद अन्य स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों की मदद से छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना में उपचार चल रहा है। छात्रा खतरे से बाहर बताई जा रही है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धन्यान में कक्षा 9 की छात्रा ममता पुत्री शंकर राम निवासी ठाणा मटैना (ब्लॉक लमगड़ा) बुधवार सुबह अन्य बच्चों के साथ घर स्कूल के लिए निकली, सुयाल नदी पार करते समय छात्रा का पैर फिसल गया जिससे वह काफी दूर तक नदी में बहते चली गई। जिससे अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। छात्र-छात्राओं द्वारा शोर मचाने पर आनन-फानन में आसपास ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर छात्रा को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद छात्रा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि दर्जनों बार सुयाल नदी पर पुल बनाने के लिए शासन प्रशासन को गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन प्रशासन शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ठाणा मटेना, ओडयूडा तथा पुरानी धन्यान से हर रोज 25 से 30 बच्चे जान जोखिम में डालकर सुयाल नदी पार कर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धन्यान स्कूल पढ़ने आते हैं। जिस स्थान पर बच्चे नदी आर पार करते हैं वहां पर दो नदियां आपस में मिलती हैं जिस कारण नदी का जलस्तर बरसात के दिनों में काफी बढ़ जाता है। ग्राम प्रधान हरीश सिंह ने बताया कि सुयाल नदी पर पहले पुल बना था। जो भैंसियाछाना तथा लमगड़ा ब्लॉक के गांव को आपस में जोड़ता था। जो वर्ष 2010 की आपदा में बह गया। इसके बाद पिछले 13 वर्षों में जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक दर्जनों बार पुल बनाने की गुहार लगा चुके हैं। कई बार जनता दरबार तथा बीडीसी बैठक में भी पुल बनाए जाने का मामला उठाया जा चुका है। यहां तक कि कुमाऊं कमिश्नर को भी पत्र के माध्यम से पुल बनवाने के लिए आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है कई बार ग्रामीणों के मवेशी नदी में बह चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागृति पंत ने समाजशास्त्र विषय से उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा
Next: सुधारीकरण की बाट जोहता एनटीडी-धार की तूनी लिंक मार्ग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.