Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जनपद में आपदा की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

जनपद प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जनपद में आपदा की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ धन सिंह रावत ने मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचकर कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों को राहत दिलाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में विशेष सतर्कता बरतते हुए अवरुद्ध सड़कों को खोलने हेतु त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने निर्देश दिए कि राशन वितरण, विद्युत वितरण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, गैस आपूर्ति बनाए रखें। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए डॉ धन सिंह ने बताया कि तीन महीने का राशन हर गाँव में पहुंच गया है। पेय जल की किसी भी ग्राम सभा में लाइन नहीं टूटी है। विद्युत विभाग में भी कोई परेशानी नहीं है और पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य को मिलाकर केवल 9 सड़कें बंद हैं, जिन्हें बुधवार तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने अल्मोड़ा जनपद को 20 करोड़ रुपये आपदा के लिए दिए हैं। विभाग जल्दी से आकलन कर गांवों में गौशाला, गांव के रास्ते, गांव की परेशानी और स्कूलों के लिए इस पैसे का उपयोग करें, ताकि उसका पैसा उन्हें मिल सके। बरसात में पानी साफ रूप से घरों तक पहुंच सके, इसके लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ रावत ने बताया कि 1 अगस्त से 30 सितंबर तक हम 15 हजार गाँवों में स्वास्थ्य चौपाल लगाने जा रहे हैं। इसका नाम ‘आयुष्मान सभा’ रखा गया है, जिसमें हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा और गाँव में ही हर व्यक्ति की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। अब तक 55 लाख लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं और साढ़े सात लाख लोगों का इलाज कराया जा चुका है और अगर किसी को अभी भी परेशानी हो रही है तो उसको भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। आपदा के समय मरीज को 108 एम्बुलेंस से लाने का समय अल्मोड़ा जनपद के लिए 20 से 25 मिनट का कर दिया गया है। सब्जियों की बढ़ी कीमत को लेकर रावत ने कहा की अगर कोई आपदा में मूल्य वृद्धि करता है तो उसके लिए भी कानून है और वह कृषि मंत्री से भी इस सम्बन्ध में वार्ता करेंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी और सरकार मूल्यों में नियंत्रण कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने जनपद में आपदा से हुए नुकसान, तैयारियों तथा सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल द्वारा पीपीटी के माध्यम से मंत्री धन सिंह रावत को जनपद की आपदा संबंधी तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में उन्होंने बताया कि सड़क मार्गों के अवरुद्ध होने पर तथा उनको जल्द से जल्द खोलने हेतु जनपद भर में 60 जेसीबी तैनात की गई हैं, साथ ही सभी तहसीलों में आपदा कंट्रोल बनाए गए हैं। बैठक में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी प्रकरण बैठक में आए हैं तथा जो निर्देश प्रभारी मंत्री ने आपदा के दृष्टिगत दिए हैं, उनका पालन करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रकाश बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाहरी व्यक्तियों को जमीन बेचने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार
Next: आयुष्मान भारत योजना कार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगी एमआरआई की सुविधा

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.