Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जब 3 दिन के विधायक व सांसद को पेंशन तो अन्य कर्मचारी को क्यों नहीं: मनोहर सिंह नेगी
  • अल्मोड़ा

जब 3 दिन के विधायक व सांसद को पेंशन तो अन्य कर्मचारी को क्यों नहीं: मनोहर सिंह नेगी

RNS INDIA NEWS 21/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के सभागार में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सभी पैरामिलिट्री बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, एआर जिले के सभी स्थानों से पूर्व पैरामिलिट्री के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें यूसीसी कानून की तैयारी कर रही हैं, परंतु 2004 के बाद भर्ती पैरामिलिट्री के सदस्यों को पेंशन क्यों नहीं दे रही हैं। जब 3 दिन के विधायक व सांसद को शपथ लेने के बाद पेंशन दी जा सकती है, तो एक कर्मचारी को क्यों नहीं? हर नागरिक को समान कानूनी अधिकार मिलने चाहिए। वे समयोजन ने बताया कि सीमाओं की सुरक्षा बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी कर रही हैं। देश के अंदर सीआरपीएफ कानून व्यवस्था लागू कर रही है। सीआईएसएफ देश के मुख्य स्थानों की सुरक्षा कर रही है। इसलिए भेदभाव क्यों? राज्य और केंद्र सरकारें हमें वह सुविधाएं क्यों नहीं दे रही हैं, जो सेना के सेना निवृत्त कर्मचारियों को दी जा रही हैं। उन्होंने देहरादून में बनने वाले सैन्य धाम और शहीद स्मारक में पैरामिलिट्री के शहीदों के नाम को भी अंकित करने और पैरामिलिट्री की कैंटीन को भी जीएसटी से मुक्त करने की भी मांग की। बैठक में के डी पांडे, हरीश रावत तारीखेत, रमेश नेगी द्वाराहाट, महेंद्र सिंह ताकुल, आर पी जोशी, हर्षवर्धन चौधरी, दीवान सिंह बिष्ट, रामनाथ, फतेह सिंह, डूंगर सिंह, नारायण सिंह, भीम सिंह, जगदीश मेनाली, बी डी सनवाल, किशोर अधिकारी, नाथू सिंह बोरा, भीम सिंह, किशन सिंह, के एस अधिकारी, जी सी मेनाली, जगदीश ओझा आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी व संचालन रूप सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट में बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को दुकान, मकान नहीं देने की अपील
Next: महंगी होगी सरकारी सेवाएं, यूजर चार्ज पांच फीसदी बढ़ेगा

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.