Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गाय के साथ कुकृत्य मामले में द्वाराहाट में हिंदूवादी संगठन आक्रोशित
  • अल्मोड़ा

गाय के साथ कुकृत्य मामले में द्वाराहाट में हिंदूवादी संगठन आक्रोशित

RNS INDIA NEWS 19/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मंगलवार रात द्वाराहाट में एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने की घटना सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। बुधवार को हिंदूवादी संगठनों ने बाजार में जुलूस निकाला और समुदाय विशेष के लोगों की दुकानें बंद करा दी। इस बीच आरोपी को पकड़कर कर पुलिस को सौंपा गया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी जहारुद्दीन जो कि बिहार का बताया जा रहा है गाय के साथ कुकृत्य करता हुआ पाया गया। घटना से क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है। बुधवार को द्वाराहाट में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन के साथ बाजार में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए समुदाय विशेष की सभी दुकानों को बंद करा दिया। इस बीच शीतला पुष्कर मैदान द्वाराहाट में एक बैठक का आयोजन करते हुए भविष्य में होने वाली इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें तमाम क्षेत्र के हिंदूवादी संगठनों के लोगों को शामिल करने की बात कही गई, साथ ही निर्णय लिया गया कि भविष्य में कमेटी द्वारा विकासखंड द्वाराहाट के 121 ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर एक वृहद बैठक का आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बुधवार को आयोजित आक्रोश जुलूस में कफड़ा, बग्वालीपोखर से भी हिंदूवादी संगठनों ने भाग लिया।

ब्लॉक प्रमुख के आवास पर हुआ पथराव
द्वाराहाट में गाय के साथ हुए कुकृत्य मामले में निकाली गई विरोध रैली के दौरान ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला के घटगाढ़ स्थित आवास पर पथराव की घटना भी हुई। ब्लॉक प्रमुख ने उनके घटगाढ़ स्थित आवास पर तोड़फोड़ और पथराव की शिकायत थाने में दर्ज़ कराई है। उन्होंने पथराव करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है और कहा कि कार्यवाही नहीं हुई तो थाने में धरना देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 15 की मौत
Next: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने चमोली हादसे को बताया प्रशासन की लापरवाही

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.