Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस अभिरक्षा से भागा 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस अभिरक्षा से भागा 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2023
default featured image

काशीपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी अभियुक्त को पुलिस ने काशीपुर के कब्रिस्तान गेट से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथकड़ी, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। अल्मोड़ा के एएसआई दयान दत्त ने 20 जून को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मूल रूप से ग्राम हकीकतपुर, गंगवाली थाना नगीना जिला बिजनौर निवासी शाहनवाज को अल्मोड़ा पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार किया था। वह अल्मोड़ा जेल में था। एनडीपीएस के एक दूसरे केस में पेशी के लिए पुलिस कर्मी उसे नगीना कोर्ट में ले जा रहे थे। रामनगर रोड पर होटल प्रेम दीप के पास लघुशंका के बहाने शाहनवाज पुलिस को चकमा देकर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चल सका तो एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को एएसपी अभय सिंह ने बताया कि बुधवार को कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने फरार इनामी शाहनवाज को गंगेबाबा रोड स्थित कब्रिस्तान के निर्माणाधीन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। शाहनवाज के खिलाफ नगीना थाने में छह और काशीपुर में एक केस दर्ज है। टीम में एसओजी प्रभारी विजेंद्र शाह, बीसी जोशी, एसआई देवेंद्र सामंत, एसआई कपिल कांबोज, संतोष देवरानी, कैलाश तोम्क्याल, कुलदीप, किशोर फत्र्याल, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार के लिए एनडीआएफ और एसडीआरएफ की पांच टीमें पहुंची
Next: 02 खाद्यान्न ढुलान ठेकेदार किए ब्लैकलिस्टेड

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.