Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों से घुरसों में सड़क बनने के बाद पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी, स्थानीय लोगों ने किया आभार व्यक्त
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों से घुरसों में सड़क बनने के बाद पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी, स्थानीय लोगों ने किया आभार व्यक्त

RNS INDIA NEWS 13/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों से घुरसों गांव में सड़क पक्की होने के बाद आज पहली बार गैस वितरण वाहन पहुंचा। जिस पर गांव वालों ने श्री कर्नाटक का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि विगत दिवस घुरसों ग्राम सभा के भ्रमण के दौरान पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने विगत दिनों वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए भवन स्वामी की मदद करने के लिए सम्बंधित को लिखे पत्र की प्रति ग्राम प्रधान के माध्यम से पीड़ित परिवार को सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त भी किया कि हर परिस्थिति में वे ग्राम वासियों के साथ खड़े हैं। ग्रामवासियों के अनुरोध पर कि सड़क पक्की होने के कारण अब गैस सिलेंडर की गाड़ी यहां आनी चाहिए। कर्नाटक ने तत्काल कुमाऊं मण्डल विकास निगम के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर घुरसों में तत्काल गैस की गाड़ी भिजवाने के सन्दर्भ में वार्ता की। जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार को गैस सिलेन्डर की गाड़ी घुरसों में आई और ग्रामवासियों ने गैस के सिलेंडर लिए। इससे ग्रामवासियों में अपार हर्ष व्याप्त था और गैस सिलेंडर की गाड़ी घुरसों में भिजवाने के लिए उन्होंने कर्नाटक का आभार भी व्यक्त किया। इसके साथ ही कर्नाटक से ग्रामवासियों ने बिजली के पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की भी मांग की। जिस पर कर्नाटक के द्वारा तत्काल विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता की गयी। जिस क्रम में यथा शीघ्र बिजली का पोल अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कर्नाटक ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की तथा युवाओं को वालीबॉल किट भी वितरित किए।
विदित हो कि कर्नाटक के द्वारा लगातार विधानसभा का भ्रमण कर दूरस्थ गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याएं जानी जा रही हैं तथा उनके निराकरण के लिए तत्काल सम्बन्धित से बात कर जन समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास भी किया जा रहा है। इसके साथ ही बिट्टू कर्नाटक के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लगातार युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की जा रही है एवं युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए उन्हें क्रिकेट, वालीबाल एवं फुटबाल किटों का वितरण भी किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव अध्यक्षता में हुई हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ीकैंट देहरादून के संचालन हेतु गठित समिति की प्रथम बैठक
Next: दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिला लड़की का शव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.