Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जा मंत्री ने अधिकारियों से की वर्षा प्रभावित परिवारों की सहायता की मांग
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री ने अधिकारियों से की वर्षा प्रभावित परिवारों की सहायता की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2023
default featured image

अल्मोड़ा। घुरसों ग्रामसभा में विगत दिनों की बारिश से दो मकानों को हुए नुकसान की सूचना पर सोमवार सुबह पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक अपने साथियों के साथ अल्मोड़ा नगर से सटी घुरसों ग्रामसभा पहुंचे एवं नुकसान का जायजा लिया। वर्षा से खीमराम का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है और दिनेश कुमार का मकान लगभग क्षतिग्रस्त होने के कगार पर है। कर्नाटक ने मौके पर जाकर दोनों व्यक्तियों के परिवारों से मिलकर उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया तथा सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर वर्षा से पीड़ित दोनों परिवारों की सहायता करने की मांग की। इसके साथ ही काफी बदतर स्थिति में जीर्ण शीर्ण हो चुके आंगनबाड़ी केन्द्र को व्यवस्थित करने के लिए भी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सक्षम अधिकारियों से वार्ता की। इस अवसर पर श्री कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड बनने के 22 वर्ष बाद भी आज घुरसों ग्रामसभा की हालत काफी दयनीय है। विकास के नाम पर वहां टूटे रास्ते, क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केन्द्र के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सांसदों के द्वारा जो गांवों को गोद लेने का ढिंढोरा पीटा गया था उस ढिंढोरे में क्या किसी भी सांसद ने घुरसों ग्रामसभा को गोद लेना उचित नहीं समझा? उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम पलायन रोकने की कल्पना भी नहीं कर सकते। कर्नाटक ने कहा कि घुरसों ग्रामसभा की स्थिति सुधारने के लिए वे शासन से आवश्यक पत्राचार करेंगे तथा हरसंभव प्रयास करेंगे कि घुरसों के ग्रामवासियों को समुचित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश राम, प्रेम आर्या, देवेन्द्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, खीम राम, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ रोहित शैली, प्रकाश मेहता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल में बारिश का कहर, पूरे राज्‍य में तीन दिन में 17 मौतें
Next: चौखुटिया से लापता नाबालिग आमिल के कब्जे से छुड़ाई, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.