Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सडक़ सुधारीकरण की मांग को लेकर गंगोलीहाट-बेरीनाग मार्ग पर किया 4घंटे चक्काजाम
  • उत्तराखंड

सडक़ सुधारीकरण की मांग को लेकर गंगोलीहाट-बेरीनाग मार्ग पर किया 4घंटे चक्काजाम

RNS INDIA NEWS 07/11/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। सडक़ सुधारीकरण की मांग को लेकर महादेव सेना संघर्ष समिति के बैनर तले गंगोलीहाट-बेरीनाग मार्ग पर जाड़ापानी के पास चार घंटे का चक्काजाम किया लगाया। इस दौरान भारी संख्या में वाहन फंसे रहे। वार्ता के लिए पहुंचे पीएमजीएसवाइ के अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों ने जमकर खरीखोटी सुनाई और घेराव किया। सडक़ सुधारीकरण की मांग को लेकर महादेव संघर्ष समिति के लोगों ने अध्यक्ष आदित्य मेहरा के नेतृत्व में गंगोलीहाट-बेरीनाग मार्ग के जाड़ापानी के पास सुबह दस बजे सड़ृक पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों तरफ भारी संख्या में वाहन फंस गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएमजीएसवाइ, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चक्काजाम की सूचना मिलने पर पीएमजीएसवाइ के अधिकारी मौके पर पह्रुंचे। प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई गई। प्रशासन की तरफ से एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश कुटौला,थानाध्यक्ष गंगोलीहाट प्रकाश पांडेय, पीएमजीएसवाइ के अवर अभियंता पंकज उप्रेती आदि पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में पीएमजीएसवाइ के अधिकारियों द्वारा 25 नवंबर तक सडक़ सुधारीकरण का कार्य वर्तमान ठेकेदार द्वारा नहीं किए जाने पर उसका इस्टीमेट रद कर नए सिरे से टेंडर लगाने का लिखित आश्वासन दिया। लिखित आश्वासन मिलने पर दो बजे जाम खोला गया। जब जाकर फंसे वाहन निकले। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रू प से जिपं सदस्य चंदन वाणी, पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेश डसीला, कुंदन सिंह, अर्जुन सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह मेहरा, नवीन कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल थे। बतादें कि महादेव सेना संघर्ष समिति ने शुक्रवार को ही सडक़ को लेकर चक्काजाम का एलान किया था। जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को भी दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीडीहाट में होगा आज आंदोलनकारी सम्मान समारोह
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.