Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तलाकशुदा महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक वर्ष की कैद
  • हरिद्वार

तलाकशुदा महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक वर्ष की कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। तलाकशुदा महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोषी युवक को एक वर्ष के कठोर कारावास व दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा नहीं करने की एवज में दोषी युवक को 10 दिन के अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सहायक अभियोजन अधिकारी राजू विश्नोई ने बताया कि दो अगस्त 2017 में कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ व गाली गलौज की घटना हुई थी। घटना वाले दिन पीड़ित महिला देहरादून स्थित एक अस्पताल में ड्यूटी कर वापिस घर आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसके साथ बदतमीजी, अश्लील हरकतें व विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने बताया था वह एक तलाकशुदा महिला है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपी अरविंद गुप्ता पुत्र एसडीआर गुप्ता निवासी सत्यम एनक्लेव न्यू शिवालीकनगर टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले की विवेचना करने के बाद महिला उपनिरीक्षक प्रियंका भारद्वाज ने आरोपी अरविंद गुप्ता के विरुद्ध कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में चार गवाह पेश किए। तमाम सबूत एवं साक्ष्य को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मार्ग बंद होने से गुस्साए ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को घेरा
Next: राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन की मेजबानी को अल्मोड़ा तैयार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.