Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को एक पटल देना है: अजय टम्टा
  • अल्मोड़ा

युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को एक पटल देना है: अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 15/06/2023
alm 05

अल्मोड़ा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा एवं जिला प्रशासन, अल्मोड़ा द्वारा युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज रैमजे इण्टर कालेज में किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया गया। जिसमें उन्होंने युवाओं को युवा उत्सव महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 15 अगस्त 2022 को दिए गए भाषण अगले 25 साल की यात्रा को देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण करार देते हुए इस अमृत काल में पंचप्राण विषय को युवाओं में पांच प्रकार की प्रतियोगिता के साथ इस थीम का उद्देश्य आम जनमानस तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अमृत काल के पंचप्राण विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता एवं नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्य का पालन करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को एक पटल देकर उनके सर्वागीण विकास हेतु जागृत करना है इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के पांच प्रण के सिद्धांत को आधार मानते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा प्रत्येक जनपद में युवा उत्सव इंडिया@2047 की थीम पर आधारित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को सहभागिता से उक्त संकल्प को युवा संकल्प एवं युवा संकल्प से आम जनमानस के संकल्प में परिणत करने का कार्य किया जा रहा है युवाओं के हित के लिए उन्हें अपने फील्ड में सफलता प्राप्त करने के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से एक ऐसा मंच दिया जा रहा है जहां वो अपने हुनर को दिखा सके।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पांच प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिनमें युवा काव्य लेखन (कविता) प्रतियोगिता, युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस इसे सही मंच उपलब्ध कराना है। इस दौरान भाजपा महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, अमित साह, नेहरू युवा केन्द्र के दिवाकर भाटी सहित अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने की दो बड़ी घोषणाएं
Next: ग्रीन हिल्स ट्रस्ट परिवार ने पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के साथ की अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल को लेकर चर्चा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.