Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बुजुर्ग महिला की दराती से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

बुजुर्ग महिला की दराती से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2023
alm 04

अल्मोड़ा। भुवन राम पुत्र स्वर्गीय धनी राम निवासी ग्राम धूरासंग्रोली लमगडा अल्मोडा ने थाना लमगड़ा में तहरीर दी कि प्रकाश राम ने उसके साथ व उसकी पत्नी के साथ मारपीट व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी तथा उसकी माता माधवी देवी (उम्र 74 वर्ष) की दराती से वार कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर धारा 302/323/504/ 506 भादवि के अन्तर्गत अभियुक्त प्रकाश राम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम चन्द्र राजगुरु द्वारा हत्या के जघन्य अपराध की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद को तत्काल मौके पर भेजकर लमगड़ा पुलिस को नामजद अभियुक्त प्रकाश राम की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। मृतका माधवी देवी के शव का पंचायतनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मामले में लमगड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त प्रकाश राम को बुधवार 14 जून को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो दरातियां बरामद की गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी के उपरांत पंजीकृत अभियोग में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ पर पता चला कि अभियुक्त प्रकाश राम अपनी पत्नी व माता के साथ लड़ाई- झगडा व मारपीट पर कर रहा था। पड़ोसी होने के नाते भुवन राम, उसकी पत्नी ममता देवी व माता माधवी देवी द्वारा अभियुक्त प्रकाश राम को अपनी पत्नी व माता के साथ मारपीट न करने हेतु कहा गया जिससे उत्तेजित होकर अभियुक्त प्रकाश राम द्वारा वादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गयी तथा वादी की माता माधवी देवी की दराती से वार कर हत्या कर दी।
यहाँ पुलिस टीम में मोरनौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल दीवान राम, हेड कांस्टेबल गोविन्द बल्लभ जोशी, हेड कांस्टेबल देवराज सिंह, कांस्टेबल भूपाल सिंह बिष्ट, महिला कांस्टेबल मुन्नी पन्त, होमगार्ड शिवराज सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीधारा क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवर लाईन में तेजी लाए विभाग
Next: यूसर्क का शिक्षकों के लिए साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.