Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडेय ने अग्निपथ योजना को वापिस लेने की मांग फिर दोहराई
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडेय ने अग्निपथ योजना को वापिस लेने की मांग फिर दोहराई

RNS INDIA NEWS 15/06/2023
vaibhav

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कांग्रेस के नगर महामंत्री संगठन एडवोकेट वैभव पाण्डेय ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि आज ही के दिन पिछले साल अग्निपथ योजना लाई गई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा को ठेके पर देने वाली इस युवा विरोधी योजना का हमारे साथियों ने डटकर विरोध किया था। श्री पाण्डेय ने कहा कि अग्निपथ के पीछे सीधा मक़सद यही है कि सेना से प्रशिक्षण दिलाकर सुरक्षाकर्मियों को धन्नासेठों की सेवा में लगाया जाए। मतलब अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए भारत की सेना को भी नहीं बख्शा इस सरकार ने। यह युवाओं के साथ धोखा ही नहीं, देश की सुरक्षा के साथ समझौता भी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण सेना की बाकी भर्तियों को रद्द कर दिया गया। यहाँ तक कि भर्ती प्रक्रिया में सफल होकर नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के भी सपने तोड़ दिए गए। मानसिक अवसाद में आए कई युवाओं ने आत्महत्या कर लिया। लेकिन सत्ता में बैठे शहंशाहों का दिल नहीं पसीजा। बाद में तो सरकार ने यह भी कहा कि अग्निवीर के लिए लाखों आवेदन आने का मतलब है कि युवाओं ने योजना को स्वीकार कर लिया है। जबकि सच्चाई यह है कि एक साल के लिए भी अगर बीस हजार रुपए की नौकरी भी दी जाए तो लाखों आवेदन आ जाएंगे। असल में यह संख्या देश में भीषण बेरोज़गारी का परिचायक है, अग्निपथ की सफलता का नहीं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ आंदोलन के दौरान इस युवा विरोधी सरकार ने हमें जो ज़ख्म दिए वो आज भी भरे नहीं हैं। लाठी, डंडे और मुकदमे के ज़ोर पर भले ही आवाज़ को दबा दिया गया हो, लेकिन वो गुस्सा आज भी ठंडा नहीं हुआ है। बेरोज़गार युवाओं का यह आक्रोश जब फूटेगा तो स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने सरकार से पुनः यह मांग की है कि अग्निपथ योजना को वापिस लिया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 जून
Next: रानीधारा क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवर लाईन में तेजी लाए विभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.