Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम बोले फ्री, मंत्री बोली नहीं है फ्री
  • उत्तराखंड

सीएम बोले फ्री, मंत्री बोली नहीं है फ्री

RNS INDIA NEWS 13/06/2023
cm dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में निशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने को लेकर घोषणा की गई थी। लेकिन बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन बेचे जा रहे हैं।

फ्री में नहीं मिल रहे सैनिटरी नैपकिन
प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से बाल विकास विभाग द्वारा सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि सैनिटरी नैपकिन निशुल्क वितरित किए जाएंगे। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज करते हुए बताया है कि पहले विभाग द्वारा निशुल्क सैनिटरी नैपकिन बांटने के लिए कहा गया था। अब विभाग द्वारा इसका पैसा जमा कराने को लेकर के दबाव बनाया जा रहा है।

सीएम धामी ने निशुल्क सैनिटरी नैपकिन बांटने को कहा था
आंगनबाड़ी संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि पहले विभाग द्वारा सैनिटरी नैपकिन को मुफ्त बांटने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए थे। अब विभाग द्वारा 6 रूपये प्रति के हिसाब से पैसा जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सैनिटरी नैपकिन की गुणवत्ता बेहद खराब है। यदि विभाग द्वारा इन्हें निशुल्क वितरण के लिए कहा जाता है तो ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इनका वितरण करेंगी। अन्यथा वह सैनिटरी नैपकिन बेचने का काम नहीं करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा लाखों की संख्या में सैनिटरी नैपकिन जिलों में भेजे गए हैं। अब आंगनबाड़ियों से इसके बाबत पैसा जमा कराने के लिए विभाग द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।

महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा फ्री नहीं है
इस पूरे मामले पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा सैनिटरी नैपकिन के निशुल्क वितरण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेज दिया गया है। वित्त की स्वीकृति मिलने के बाद इसे कैबिनेट द्वारा पास होना है। मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि वर्तमान में निशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित करने का अब तक कोई शासनादेश नहीं हुआ है। लिहाजा विभाग द्वारा पूर्ववर्ती योजना के तहत ₹6 में 6 पैड बेचने का प्रावधान है। जब तक निशुल्क वितरण का शासनादेश जारी नहीं होता है, तब तक सैनिटरी नैपकिन वितरण की प्रक्रिया इसी तरह से की जाएगी। जिस दिन निशुल्क वितरण को लेकर पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी, उस दिन निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाला शातिर गिरफ्तार, 40 सिम कार्ड मिले
Next: सहकारिता विभाग में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, राजेश चौहान को मुख्यालय निबंधक कार्यालय देहरादून भेजा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.