Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 09/06/2023
alm 07

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की महासंपर्क अभियान के तहत अल्मोड़ा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम भाजपा के पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। यहाँ कार्यक्रम में विधानसभा के सभी मंडलों से आए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अल्मोड़ा विधानसभा के संयोजक व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने जिस प्रकार नारा दिया ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ लेकिन अब पार्टी ने नारा दिया है ‘मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना’। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने 80 करोड़ 52 लाख लोगों को निशुल्क खाद्यान्न दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि जिनके मार्गदर्शन में हमको काम करने मौका मिला आज उन्हें सम्मानित करने अवसर मिला यह हमारे लिये गौरव की बात है। आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत आज हमारी पार्टी विश्व की नम्बर एक पार्टी बन पाई है। राम मंदिर का निर्माण कश्मीर में धारा 370 जैसी कार्य जो वर्षों से लम्बित थे उसे पूरा करने का काम भाजपा ने किया यह हम सब के लिये गर्व की बात है। उन्होंने सभी मंडलों से आए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य वक्ता गजराज बिष्ट ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा हमारी पार्टी पहले मेरा राष्ट्र फिर मेरी पार्टी फिर मेरा क्षेत्र की परिपाटी पर काम करती है। उन्होंने कहा आप सब की बदौलत आज पार्टी अपने शिखर पर है। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक व महामंत्री ललित दोसाद, विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने किया। सम्मान कार्यक्रम में गंगा बिष्ट, निर्मला जोशी, डा. इन्दु प्रभा जोशी, लता पान्डे, डा. एसएस पथनी, सुभाष मलहोत्रा सहित 70 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। यहाँ कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द पिलख्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य लता बोरा, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष आईटी सैल गोविन्द मटेला, मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, जगदीश तिवारी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा लीला बोरा, कृष्ण बहादुर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रैश ड्राइविंग में चार डंफर समेत 10 वाहन सीज
Next: चार जून से लापता व्यक्ति का शव आईटी पार्क पिछले गेट के पास मिला

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.33.19_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.