Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे

RNS INDIA NEWS 08/06/2023
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। उन्होंने राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और सीएम केजरीवाल पर भी निशाना साधा। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बलिया स्थित पार्टी के जिला मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘गांधी जी को मारा वो एक अलग मुद्दा है। जहां तक मैंने गोडसे को जाना और पढ़ा है, वह भी एक देशभक्त थे। गांधी जी की जो हत्या हुई, उससे हम सहमत नहीं हैं।’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रावत ने कहा कि गांधी उप नाम भर से उनकी विचारधारा गांधीवादी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि ‘जनेऊ’ बाहर लटकाने से उनकी पहचान नहीं बदल सकती, वह (राहुल गांधी) केवल बात करते हैं। रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केवल गांधी नाम को भुना रहे हैं।
हाल ही में राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर भी रावत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के प्रयासों से पार्टी को कोई लाभ नहीं होगा और जल्द वह (कांग्रेस) बीते दिनों की बात होगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी अपनी पार्टी के खस्ताहाल को देखकर हताशा में बोल रहे हैं। वह मानसिक तनाव में बोल रहे हैं। जनता मानसिक तनाव से गुजर रहे व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगी।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर रावत ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बड़ा नौटंकीबाज नेता इस देश में कोई नहीं है। अखिलेश यादव केजरीवाल से नौटंकी का गुण सीखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सपा के ‘मुखौटा’ से जनता परिचित है। रावत ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश को ‘गुंडा राज’ में झोंकने का कार्य किया। बीजेपी नेता ने कहा कि सपा ने माफिया को अपना कैडर बनाया और फिर माफिया को माननीय बनाया। जनता आने वाले समय में एक बार फिर सपा को नकार देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में 39 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज
Next: मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों के लिए लगानी चाहिए अनुशासन की पाठशाला: बिट्टू कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.