Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिला क्लर्क से संबंध और स्पर्म डोनेट के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई
  • राष्ट्रीय

महिला क्लर्क से संबंध और स्पर्म डोनेट के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 09/06/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी के एक लेफ्टिनेंट कर्नल पर जनरल कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की गई है। आरोप है कि लेफ्टिनेंट ने एक सिविलियन महिला क्लर्क से संबंध बनाए और अपना स्पर्म डोनेट किया। महिला का पति सेना में हवलदार है। कोर्ट मार्शल के दौरान दोषी पाए जाने पर लेफ्टिनेंट कर्नल की मूल रैंक समेत बढ़े हुए वेतन की सेवा को छीनने का निर्णय लिया गया है।
रिपोर्टस के मुताबिक, कोर्ट मार्शल की यह प्रक्रिया 7 जून को पूरी हुई है। कोर्ट मार्शल की यह प्रक्रिया में अधिकारी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर किया है। आरोपों को स्वीकार करने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत सजा के तौर पर लेफ्टिनेंट कर्नल की मूल रैंक, बढ़ी हुई सैलरी और रैंक की तीन साल की सीनियरिटी वापस ले ली गई है।
लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ कोर्ट मार्शल की यह कार्रवाई इसी वर्ष 11 अप्रैल को प्रारंभ की गई थी। कार्रवाई में दोषी पाया गया लेफ्टिनेंट कर्नल सेना के एजुकेशनल कोर से संबंधित है। घटना के वक्त अधिकारी की तैनाती देहरादून के आईएमए में थी। लेफ्टिनेंट कर्नल ने आईएमए में ही काम करने वाली महिला क्लर्क के साथ संबंध बनाए थे। महिला क्लर्क का पति कोर ऑफ इंजीनियर्स में हवलदार पद पर तैनात है। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
कोर्ट मार्शल की कार्रवाई से पता चला है कि लेफ्टिनेंट कर्नल, महिला के इन व्रिटो प्रजनन उपचार के दौरान कई बार उसके साथ गया था और स्पर्म डोनेट किया था। लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्टिंग आईएमए से बाहर होने पर उसने महिला से संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और फिर सेना के अधिकारियों को इस बारे में बताया।
महिला की शिकायत पर 11 अप्रैल से कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई। कोर्ट मार्शल के दौरान अधिकारी को अपने बचाव का मौका दिया गया। बचाव पक्ष की ओर से दो वकीलों ने दलील भी पेश की थी। कोर्ट मार्शल की कार्यवाही बताती है कि प्रारंभिक प्रक्रिया के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल ने दोषी नहीं होने का अनुरोध किया पेश किया था। इसपर सबूत के रूप में पीडि़त महिला ने व्हाट्सएप चैट, फोन रिकॉर्डिंग जैसे सबूत उपलब्ध कराए। इन सबूतों के अस्तित्व में आने के उपरांत अधिकारी ने दोषी नहीं होने की अपनी याचिका को वापस ले ली। लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लेने के बाद अधिकारी को दोषी करार दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3250 करोड़ के लोन फ्रॉड मामले में चंदा कोचर पर चलेगा मुकदमा, आईसीआईसीआई बोर्ड ने दी मंजूरी
Next: सात फेरे लेने के पहले दूल्हा पहुंच गया जेल, तिलक के दौरान की थी हर्ष फायरिंग; मां की हो गई मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.