Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुलिस में 1425 को नियुक्ति मिली, 1550 पदों पर भर्ती जल्द खुलेगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पुलिस में 1425 को नियुक्ति मिली, 1550 पदों पर भर्ती जल्द खुलेगी

RNS INDIA NEWS 06/06/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में हाल में पूर्ण हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित 1425 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान यह बात कही। पुलिस लाइन में उन्होंने 55 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। अन्य को उनके संबंधित जिलों से नियुक्ति पत्र दिए गए।
पुलिस लाइन में हुए समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तीन हजार खाली पदों में शेष बचे 1550 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएम ने पर्यटन व्यवसाय को पुलिस से जोड़ा। कहा कि राज्य की जनसंख्या भले ही सवा करोड़ है। हर साल इससे करीब चार गुना लोग यहां पर्यटन के लिए आते हैं। ऐसे में छह करोड़ लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस के पास होती है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी बताई। इस मौके पर उन्होंने नकल विरोधी कानून का जिक्र किया। कहा कि परिजन बच्चे पर अपनी पूंजी निवेश करते हैं उसे पढ़ाते हैं। होनहार बच्चे का नियुक्ति पाने का अधिकारी छीन लिया जाए यह कतई सही नहीं है। कहा कि नकल विरोधी कानून से इस पर लगाम लगाई गई है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पुलिस को आधुनिक और स्मार्ट बनाने पर भी काम किया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हाल में उत्तराखंड में पुलिस आरक्षी के करीब तीन हजार पद खाली हैं। आखिरी दफा 2016 में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया हुई थी। तब से नई भर्ती नहीं हो पाई थी। हाल में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 1425 पदों पर चयन सूची जारी कर दी गई है। इस मौके पर अपर मुख्य राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, एडीजी अभिनव कुमार, आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे, एपी क्राइम सर्वेश पंवार, एसपी सिटी सरिता डोबाल, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय समेत अन्य पुलिस अफसर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस
Next: पेंशन रथ यात्रा में शामिल होंगे जिले भर के प्राथमिक शिक्षक

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.