Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जमीन कब्जाने और रास्ता रोकने पर की बड़े भाई की हत्या
  • हरिद्वार

जमीन कब्जाने और रास्ता रोकने पर की बड़े भाई की हत्या

RNS INDIA NEWS 31/05/2023
default featured image

हरिद्वार। बहादराबाद में बुजुर्ग किसान राजपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आधा बीघा जमीन कब्जाने और खेत में जाने के लिए रास्ता बंद करने पर छोटे भाई ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई किसान राजपाल सिंह की खेत में काम करते समय पाठल से वारकर हत्या की थी। आरोपी पाठल को झाड़ियों में फेंक बरसाती नदी के रास्ते फरार हो गया था। रोशनाबाद स्थित कार्यालय में खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते सोमवार की रात में राजपाल सिंह (70) वर्ष का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। राजपाल के दोनों हाथ कटे हुए थे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे पुलिस ने थाना स्तर से चार टीम गठित की थी। मंगलवार को मोंटी की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के छोटे भाई और दो भतीजों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाकर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हत्यारे को पथरी रोह पुल से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर ही छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से वारकर हत्या की थी। घटना में प्रयुक्त पाठल भी पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया था। बताया कि सोमवार की रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे बाल सिंह ने गन्ने के खेत में बड़े भाई की हत्या कर दी थी। अधिक धूप लगने के कारण राजपाल सिंह का शरीर पूरी तरह से काला पड़ गया था। एसएसपी ने बताया कि राजपाल एवं उसके छोटे भाई आरोपी बाल सिंह का जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों में जमीन के एक टुकड़े को लेकर कहासुनी होती रहती थी। आरोपी को घटनास्थल से कुछ दूरी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पाठल आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर ली है। पुलिस टीम को कम समय मे हत्या का खुलासा करने पर नगद दस हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 31 मई
Next: 16.84 लाख रुपये का सामान लेकर कंप्यूटर विक्रेता को नहीं किया भुगतान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.