Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गंगा दशहरा पर देवप्रयाग संगम पर उमड़े श्रद्धालु, पूजा अर्चना के साथ किया जप-दान
  • टिहरी

गंगा दशहरा पर देवप्रयाग संगम पर उमड़े श्रद्धालु, पूजा अर्चना के साथ किया जप-दान

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
rns featured image new

नई टिहरी। मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर देवप्रयाग तीर्थ में पूरे दिन तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों का गंगा स्नान के लिए संगम पर तांता लगा रहा। गंगा किनारे बैठक कर लोगों ने पूजा अर्चना के साथ जप दान किया। गंगा दशहरा पर्व पर देवप्रयाग में अलकनंदा भागीरथी संगम पर गंगा स्नान के लिए मंगलवार सुबह से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बदरी केदार यात्रा पथ पर देवप्रयाग में भागीरथी नदी दर्शन करने के लिये देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थ यात्री गंगा स्नान, दान पूजन के लिए यहां पहुंचे। मुख्य स्नान संगम व भगवान राम की तप स्थली रामकुंड में हुआ। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान रघुनाथ के दर्शन पूजन को भी पहुंचे। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मां गंगा को राजा भगीरथ ने कठोर तप से प्राणी मात्र के उद्धार के लिए धरती पर उतरा था। पितरों को मोक्ष देने वाली भागीरथी को पितर गंगा भी कहा जाता है। गंगा दशहरा पर्व पर गंगा में स्नान, दान आदि से मनुष्य को शरीर, मन और वाणी से किये गए पापों से छुटकारा मिलने की मान्यता है। गंगा नाम की उद्गम स्थली देवप्रयाग में बदरीनाथ केदारनाथ जा रहे और लौट रहे तीर्थ यात्रियों का मंगलवार को पूरे दिन जमघट लगा रहा। पुलिस की ओर से पर्व स्नान को देखते हुये देवप्रयग स्थित घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी में आए किशोर की नदी में डूबने से मौत
Next: भागीरथी नदी में बहे सूरत के व्यापारी का शव शिवपुरी से हुआ बरामद

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.