Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व पीएम के बेटे और दो पोतियों पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

पूर्व पीएम के बेटे और दो पोतियों पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/05/2023
default featured image

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के बेटे और उनकी दो पोतियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और गाली-गलौच के आरोप में केस दर्ज हुआ है। मुकदमा देहरादून के राजपुर थाने में दर्ज किया गया है। इसमें वीपी सिंह की पोती के ड्राइवर को भी आरोपी बनाया गया है। पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा सिंह की शादी उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश नारायण सिंह देव से 2017 में हुई थी। अरकेश सिंह उड़ीसा के बालागीर से पूर्व सांसद व मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर क्षेत्र में साईं मंदिर के पास है। 2019 से अंद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं। इनका पारिवारिक विवाद हाल में चर्चा में है। इसे लेकर कई मुकदमे पूर्व में दर्ज है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि ताजा मुकदमा अरकेश परिवार की नौकरानी रविता झा की तरफ से दर्ज कराया गया है। इसमें पूर्व पीएम वीपी सिंह के बेटे अजय सिंह, अजय सिंह बेटी अंद्रीजा सिंह (अरकेश की पत्नी), अंद्रीजा की बहन ऋचा मंजरी सिंह और अंद्रीजा के ड्राइवर सोनू को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट में पीड़िता ने कहा कि वह अरकेश के घर पर पिछले लगभग पांच वर्षों से काम करती हैं। आरोप है कि पारिवारिक विवाद में अंद्रीजा और अन्य आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कहा कि नौ मई को उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत की। जिस पर कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि अंद्रीजा पक्ष की तरफ से अरकेश और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ कई केस राजपुर थाने में दर्ज कराए जा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी आवास के बाहर वन दरोगा की रिश्तेदार ने की आत्महत्या
Next: प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में यह नौ साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.